Monday, January 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

फसल किसे कहते हैं? जानिए, फसल के प्रकार | Classification Of Crops In Hindi

Classification Of Crops in Hindi: भारत कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में कई प्रकार की फसलें (Crops) उगाई जाती हैं। जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक फसलों में विविधता पाई जाती है। हमारे देश में लगभग हजारों प्रकार की फसलों की खेती होती है। 

Classification Of Crops आज हम ताजा खबर ऑनलाइन के इस ब्लॉग में भारत में उगाई जाने वाली फसलों के प्रकार (types of crops) औरफसलों का वर्गीकरणके बारे में विस्तार से जानेंगे।

Classification Of Crops तो आइए, सबसे पहले जानते हैं कि फसल किसे कहते हैं(what is crops)?

फसल की परिभाषा (Definition of crop)

Classification Of Crops पौधों के ऐसे समहू जिसको मनुष्य किसी रूप में अपने उपयोग के लिए उगाता है उसे फसल (Crops) कहते हैं।

दूसरे शब्दों में जो पौधे अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, उसे फसल कहते हैं।

  • फसलों से हमें भोजन, कपड़ा, ईंधन, औषधि, लकड़ी, मसाले इत्यादि प्राप्त होते हैं। फसलों से पशुओं और पक्षियों को आहार और आवास प्राप्त होते हैं। 
  • फसलों के द्वारा बहुत से उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है।
  • जैसे- चीनी के लिए गन्ना, कपड़ा के लिए कपास, चाय के लिए पत्तियां इत्यादि।

Classification Of Crops अब फसलों के प्रकार (types of crops) को विस्तार से जानते हैं। 

आपको बता दें, फसलों का वर्गीकरण  हम फसल चक्र, मौसम, जीवन चक्र, जलवायु और उनके उपयोग के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं। 

ऋतुओं के आधार पर फसलों का वर्गीकरण

Classification Of Crops फसलों के वितरण पर जलवायु का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, फसलों का अंकुरण वृद्धि और पकने के लिए निश्चित तापमान, वातावरण की आद्रता, वायुवेग, वर्षा और समय दिन पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें-  पुदीना की खेती कैसे करें? यहां जानें

Classification Of Crops ऋतुओं के आधार पर फसलों को हमारे देश में 3 वर्गों में विभाजित किया गया है।

खरीफ की फसल (Kharif Crops)

Classification Of Crops  ऋतु में वातावरण में अधिक तापमान और आद्रता पाई जाती है। खरीफ की फसलें जून जुलाई में बोई जाती हैं तथा सितम्बर-अक्टूबर में इनकी कटाई होती है। भारत में खरीफ की खेती मानसून के दौरान उगाई जाती है। खरीफ की फसलों में धान मक्का, बाजरा, मूंगफली, उड़द जूट प्रमुख हैं।

रबी की फसल (Rabi Crops)

Classification Of Crops रबी की फसलों को बोते समय अपेक्षाकृत कम तापमान तथा पकते समय अधिक तापमान व शुष्क मौसम की आवश्यकता होती हैं। भारत में रबी की खेती ठंड के दौरान उगाई जाती है। रबी की फसलों में गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों आदि प्रमुख फसल हैं।

जायद की फसल (Jayad Crops)

Classification Of Crops जायद की फसलों में तेज हवा तथा धूप सहन करने की क्षमता होती हैं। भारत में जायद की खेती गर्मी के दौरान उगाई जाती है। जायद की फसलों में ककड़ी, खरबूजा, भिंडी, लोबिया और अन्य सब्जियां प्रमुख हैं।

Resource : https://bit.ly/3BoqB26