Maharaj-ganj News in Hindi : दुष्कर्म के आरोपी को महाराष्ट्र के पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
39
Maharaj-ganj News in Hindi

Maharaj-ganj News in Hindi : नौतनवां। महाराष्ट्र पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई। जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र का एक गांव का युवक पारसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से प्रेम संबंध था। दिसंबर में किशोरी नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चली गई।

Maharaj-ganj News in Hindi” किशोरी के मामा महाराष्ट्र में रहते हैं। वह अपने मामा के साथ दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र चली गई

आरोपी युवक ट्रक चालक है। वह किशोरी से मोबाइल फोन से बात करता रहता था। 13 जनवरी को आरोपी युवक किशोरी से मिलने महाराष्ट्र चला गया। कुछ माह बाद किशोरी की तबीयत खराब हुई, तो जांच कराने पर पता चला की वह गर्भवती है। जब उसकी मामी को पता चला तो वह युवक को बुलाने लगी, लेकिन वह नहीं गया और बाद में युवक अपना मोबाइल बंद कर दिया।

पीड़ित किशोरी ने 21 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र के नाला सोपारा के तुलिंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक रामचंद्र दत्ता त्रय शेंडगे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

Resource : https://bit.ly/42lC12E

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here