सार
Sahajnawa : पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी किसी से तहरीर नहीं मिली है।पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सहजनवा के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंदौली उर्फ मठिया के केशवाखोर टोला में शिव मन्दिर के पास गुमटी की दुकान पर बुधवार को होली खेलने के दौरान पुरानी रंजिश व सिगरेट के पैसे देने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान मनबढ़ युवक ने घर के अन्दर से तमंचा निकालकर गोली चला दिया। जिसमें मित्र के ननीहाल में होली मिलने गये युवक के कमर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Sahajnawa : स्थानीय लोग उपचार के लिए उसे सीएचसी पाली ठर्रापार ले गये। जहां से डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी किसी से तहरीर नहीं मिली है।पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Sahajnawa : क्षेत्र के रन्दौली उर्फ मठिया के टोला केशवाखोर में दोपहर बाद ग्रामीणों की टोली रंदौली उर्फ मठिया होली में मिलने जा रही थी। बताया जा रहा है कि शिव मन्दिर के पास गुमटी के सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद हो गया। किसी तरह विवाद शान्त हो गया उसके बाद होली मिलने के बाद ग्रामीणों की टोली पुनः शिव मन्दिर पहुंची तो हुङदंगई में विवाद हो गया। आरोप है कि केशवाखोर निवासी युवक अमरजीत सिंह घर से तमंचा लाकर गोली चला दिया। गोली क्षेत्र के बौंडरा गांव निवासी रामदरश के 21वर्षीय बेटे रणविजय प्रजापति की कमर में लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।