Wednesday, January 15, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

Top 10 Rice Producing States In India | भारत के टॉप 10 चावल उत्पादक राज्य

Top 10 Rice Producing States in India: भारत (India) विश्व में दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है जबकि निर्यात के मामले में पहले स्थान पर है। भारत में चावल का उत्पादन वर्ष 1980 में 53.6 मिलियन टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2021 में 120 मिलियन टन हो गया। चावल भारत के प्रमुख अनाजों में से एक है। धान(paddy) भारत की प्रमुख फसल है। धान की खेती (dhan ki kheti) में भारत विश्व में अग्रणी देश है।

आज के इस में हम आपको भारत के 10 शीर्ष चावल उत्पादक राज्य (top 10 rice producing states in india) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां चावल की सबसे अधिक खेती (dhan ki kheti) होती है।

चावल और धान की खेती पर एक नज़र (A look at Paddy Cultivation)

चावल हमारे देश में भोजन में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।

चावल में सबसे अधिक कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देता है।

चावल में ठोस और खनिजों से भरपूर होता है जो शरीर की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करता है।

चावल का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।

भारत के शीर्ष 10 चावल उत्पादक राज्य (top 10 rice producing states in india)

भारत के प्रमुख चावल उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार है। इन 10 राज्यों में कुल चावल उत्पादन का 72% हिस्सेदारी है।

  1. पश्चिम बंगाल (West Bengal)
  2. भारत में चावल का सर्वाधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होता है। इसकी लगभग आधी कृषि योग्य भूमि में चावल की खेती होती है। 2020 में पश्चिम बंगाल में चावल का उत्पादन 15.57 मिलियन टन था। यह सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य है, यहां प्रति हेक्टेयर 2600 किलोग्राम धान का उत्पादन होता है। यही कारण है कि यहां के किसान निचले गंगा के खेतों के छोटे टुकड़ों में चावल की खेती (dhan ki kheti) ही सबसे अधिक करते हैं।
  3. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
    भारत में धान के सबसे बड़े उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर आता है। 2020 में, उत्तर प्रदेश के लिए चावल का उत्पादन 15.52 मिलियन टन था। उत्तर प्रदेश में पंथ-4, जया, महसूरी, कस्तूरी बासमती चावल और पूसा बासमती चावल जैसी किस्मों की खेती होती है।
  4. पंजाब (Punjab)
    पंजाब भी भारत में चावल के प्रमुख उत्पादक राज्य है। पंजाब प्रतिवर्ष 12 मिलियन टन चावल का उत्पादन कर देश में तीसरे स्थान पर है। पंजाब में भी कई प्रसिद्ध किस्में जैसे रणबीर बासमती, माही सुगंधा, पूसा बासमती और रणबीर बासमती धान की खेती होती है।

4.तमिलनाडु (Tamil Nadu)

तमिलनाडु के 28 जिलों में चावल का उत्पादन (dhan ki kheti) होता है। जिनमें से 27 जिले अत्यधिक उत्पादकता वाले जिले हैं। तमिलनाडु में उगाई जाने वाली विभिन्न किस्मों में अरावन कुरुवा, अम्सिपिटी धन, अदुथुराई, अंबासमुद्रम और अक्षयधान जैसे किस्में शामिल हैं

Resource : https://bit.ly/3I1Khx1